दुर्ग के केंद्रीय जेल में 27 कैदी और 5 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, कई लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी

Ads

दुर्ग के केंद्रीय जेल में 27 कैदी और 5 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, कई लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी

  •  
  • Publish Date - September 5, 2020 / 09:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में रोजाना कोरोना वायरस के मामले अब हजारों में सामने आने लगे हैं। तकरीबन सभी जिलों में कोरोना अपना पैर पसार चुका है। दुर्ग जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहा हैं।

पढ़ें- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस हादसे में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

वहीं अब केंद्रीय जेल दुर्ग में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। जेल में बंद 27 कैदियों और 5 जेल कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। अब भी कई लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

पढ़ें- मंदिर हसौद सड़क हादसे में सीएम नवीन पटनायक ने मृतक के परिजनों को 2-…

जेल के कई बैरक में कैदियों में कोरोना के लक्षण पाए गए थे जिसके बाद जांच करवाई गई। जांच में संक्रमण का पुष्टि हो गई है।