महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2910 नए मामले, 50 की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2910 नए मामले, 50 की मौत

  •  
  • Publish Date - January 16, 2021 / 02:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

मुंबई, 16 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 2910 नए मामले आए और 50 संक्रमितों की मौत हुई।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल मामले 19,87,678 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 50,388 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 3039 मरीजों के संक्रमण को मात देने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18,84,127 हो गई है।

इसकी के साथ महाराष्ट्र में संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों का आंकड़ा 51,965 हो गया है।

मुंबई में 571 नए मामले सामने आए हैं और आठ संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य की राजधानी में कुल मामले 3,02,226 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 11,237 पहुंच गई है।

राज्य में 58,897 नमूनों की जांच की गई है। अबतक 1,37,43,486 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

भाषा

नोमान माधव

माधव