आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3,342 नए मामले, 22 की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3,342 नए मामले, 22 की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3,342 नए मामले, 22 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: October 24, 2020 1:36 pm IST

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 24 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,342 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 8,04,026 हो गई।

अद्यतन स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 3,572 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7,65,991 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे में 22 और मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में संक्रमण से मौत का आंकड़ा 6,566 हो गया।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल 31,469 मरीजों का इलाज चल रहा है।

प्रदेश में अब तक कुल 75 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा

शुभांशि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में