भोपाल में ​फिर से मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, इनमें से एक की हो चुकी है मौत

Ads

भोपाल में ​फिर से मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, इनमें से एक की हो चुकी है मौत

  •  
  • Publish Date - April 12, 2020 / 07:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

भोपाल। कोरोना की गहरी मार झेल रहे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में फिर से 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, भयावह बात यह है कि इनमें से एक की मौत हो चुकी है, मौत के बाद जांच रिपोर्ट में यह मरीज पॉजिटिव पाया गया है। तीनों के सैंपल जांच की रिपोर्ट आज सुबह आई है। CMHO प्रभाकर तिवारी ने मीडिया बुलेटिन के आधार पर इस खबर की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: लापता कारोबारियों की योजना बनाकर की गई थी हत्या, शवों को दफन करने पहले ही खुदवा ली थी कब्र

वहीं इंदौर में आज फिर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही इंदौर में अकेले मौतों का आंकड़ा 32 पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। CMHO प्रवीण जड़िया ने इसकी पुष्टि कर दी है।

ये भी पढ़ें: IG विवेक शर्मा ने “गीत हम गाएंगे कोरोना को हराएंगे” गाकर बढ़ाया पुल…