राजनांदगांव में 3 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, प्रदेश में अब 694 एक्टिव केस की संख्या

राजनांदगांव में 3 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, प्रदेश में अब 694 एक्टिव केस की संख्या

राजनांदगांव में 3 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, प्रदेश में अब 694 एक्टिव केस की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: June 19, 2020 10:20 am IST

राजनांदगांव। जिले में आज 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें दो मरीज 2 डोंगरगढ़ विकासखंड से और 1 मानपुर विकासखंड से हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: राजधानी में 3 नए कोरोना मरीज मिले, मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर समेत CMHO के प्रोग्राम मैनेजर पाए गए…

इसके पहले भी आज रायपुर से तीन मरीज सामने आ चुके है। राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है। वहीं अब कोरोना का संक्रमण CMHO ऑफिस तक पहुंच गया है। देर रात एक मरीज की पुष्टि होने के बाद आज सुबह सीएमएचओ में कार्यरत और शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

ये भी पढ़ें: ‘रोका-छेका’ अभियान की शुरुआत, पूजा के बीच सीएम बघेल का फोन आने से ग…

जानकारी के अनुसार CMHO कार्यालय में कार्यरत सिटी प्रोग्राम मैनेजर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले CMHO ऑफिस के डाटा एंट्री ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। आज एक और नया मरीज मिलने के बाद ऑफिस के अन्य स्टाफ अब सुरक्षा को लेकर सचेत हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: CMHO ऑफिस में डाटा एंट्री ऑपरेटर पाई गई कोरोना पॉजिटिव, …

छत्तीसगढ़ में आज 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 694 हुई
छत्तीसगढ़ में अब तक 1952 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं अब तक 1249 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं। प्रदेश में आज 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com