राजनांदगांव में 30 आंखों की रोशनी जाने के बाद राज्य में एमबी डेक्सा इंजेक्शन बैन

Ads

राजनांदगांव में 30 आंखों की रोशनी जाने के बाद राज्य में एमबी डेक्सा इंजेक्शन बैन

  •  
  • Publish Date - March 29, 2018 / 06:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

राजनांदगांव में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 30 आंखों की रौशनी जाने के बाद एमबी डेक्सा इंजेक्शन को पूरे राज्य में प्रतिबंधित कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी CMO को बैन का आदेश जारी किया है. वहीं पाबंदी के बाद जांजगीर में दवा निगम के गोदाम में छापा मारा गया है.

ये भी पढ़ें- घर की एक छत और फांसी के 6 फंदे, आखिर क्यों पड़ी इसकी जरुरत ? देखिए खास रिपोर्ट

 

आपको बतादें पिछले महीने राजनांदगांव के क्रिश्चन फैलोशिप हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, यहां मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 35 लोगों की आंखें प्रभावित हो गई है. 32 मरीजों की आंखों में तकलीफ हो गई. मोतियाबिंद की ऑपरेशन के बाद 32 लोगों को एक आंख से दिखना बंद हो गया था.

ये भी पढ़ें- मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही का मामला, खतरे में 32 लोगों की आंखों की रोशनी

 

ये भी पढ़ेंं- जोगी के उड़नखटोला मामले में जनता कांग्रेस की सफाई, कहा- OSS कंपनी से है करार

दो दिवसीय शिविर में 23 फरवरी को क्रिश्चन फैलोशिप हॉस्पिटल में करीब 45 लोगों की ऑखों का ऑपरेशन तीन डॉक्टरों ने किया था. ऑपरेशन के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई लेकिन 32 मरीजों की आंखों में जलन और आंसू निकलने की शिकायत मिलने लगी, इस बीच 25 मरीजों को एक आंख से दिखना बंद हो गया.

 

वेब डेस्क, IBC24