नकली डिग्री से करता रहा 30 साल नौकरी ,प्रमोशन भी मिला

Ads

नकली डिग्री से करता रहा 30 साल नौकरी ,प्रमोशन भी मिला

  •  
  • Publish Date - January 22, 2018 / 02:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

दुर्ग –कोई नकली डिग्री के भरोसे क्या से क्या नहीं कर सकता इसका साक्षात् उदहारण है दुर्ग का ये अफसर जिसने पुरे 30 साल उस डिग्री में राज किया जो उसकी थी ही नहीं।ये कहानी है फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे प्रोजेक्ट अफसर की जिसे दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रोजेक्ट अफसर का नाम बीआर कठाने बताया जा रहा है। गिरफ्तार करने के बाद प्रोजेक्ट अफसर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया । खास बात ये है कि इसी फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर ना सिर्फ कठाने ने 30 साल तक नौकरी की… बल्कि विभाग से प्रमोशन भी पा लिया।  कठाने के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 420, 363, 366 तथा 371 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था

ये भी पढ़े – सुआ गीत के गवैया ,जुझत हे आर्थिक तंगी मा

 

मिली जानकारी के मुताबिक भीमराव की 12वीं की डिग्री फर्जी थी.. इसी फर्जी मार्कशीट के आधार पर बालोद जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी भीमराव कठाने ने 1 फरवरी 1987 को जिला आपूर्ति एवं विपणन विभाग में प्रबंधक की नौकरी हासिल की थी। वर्ष 1987 से 2017 तक 30 वर्ष के कार्यकाल में कठाने ने जिला विकास प्राधिकरण व दुर्ग और बालोद जिला पंचायत में काम किया। इस दौरान उसे विभाग से प्रमोशन भी मिला। रविवार को पुलिस ने कठाने को आमापारा, शंकर नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जिसने आज़ादी के बाद पहली बार देखा कलेक्टर ?

 

कठाने के खिलाफ दुर्ग में पोस्टिंग के दौरान फर्जी मार्कशीट का आरोप लगा था। शिकायत की जांच जिला पंचायत सीईओ ने करायी थी।  जिसमें कठाने की मार्कशीट में गड़बड़ी पायी गयी।  मामले के जांच के दौरान पकड़े जाने की आशंका पर आरोपी ने अपना स्थानांतरण बालोद जिला पंचायत करा लिया था, लेकिन बालोद जिला पंचायत ने क्षेत्र से संबंधित मामला होने का हवाला देकर प्रकरण को वापस दुर्ग भेज दिया था। जिसके कारण मामला लंबे समय तक अटका हुआ था।

वेब टीम IBC24