छत्तीसगढ़ में आज अब तक 31 कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में 834 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ में आज अब तक 31 कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में 834 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ में आज अब तक 31 कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में 834 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: June 8, 2020 8:23 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में 31 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देर रात 20 नए मरीज मिले थे, जिनमें बलौदाबाजार में 7, रायपुर में 5, कोरबा में 3, और कोरिया-जांजगीर में 2-2 मरीज मिले थे। वहीं बिलासपुर में भी एक मरीज मिला था।

ये भी पढ़ें: कोरिया में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिले में कुल आंकड़ा 43, श…

इसके बाद आज 11 नए मरीज मिले हैं जिनमें कांकेर में 5 मरीज, बेमेतरा में 3 और कोरिया में 3 मरीजों की पुष्टि हुई है। इन मरीजों के बाद अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 834 हो गई है।

ये भी पढ़ें: रायपुर में देर रात 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, क्वारंटाइन सेंटर …

प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1104 हो गया है। जिनमें 266 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

आज 11 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई (जिला कांकेर से 5, बेमेतरा व कोरिया से 3-3,)। कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 834 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/pUUBA7cQJ0

— Health Department CG (@HealthCgGov) June 8, 2020


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com