महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3154 नए मामले, 45 की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3154 नए मामले, 45 की मौत

  •  
  • Publish Date - January 15, 2021 / 04:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

मुंबई, 15 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3145 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 45 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल मामले 19,84,768 हो गए हैं जबकि मृतकों का आंकड़ा 50,336 पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि दिन में 3500 मरीजों ने संक्रमण को मात दी जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले कुल मरीजों की संख्या 18,81,088 हो गई है।

इसी के साथ संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 52,152 हो गई है।

राजधानी मुंबई में 575 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद शहर में कुल मामले 3,01,655 हो गए हैं। आठ और संक्रमितों की मौत के बाद मुंबई में मृतक संख्या 11,229 पहुंच गई है।

भाषा

नोमान माधव

माधव