छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 19, 2021 / 07:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

रायपुर, 19 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 316 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,00,169 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 316 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 11, दुर्ग से 14, राजनांदगांव से एक, बालोद से तीन, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से एक, धमतरी से 17, बलौदाबाजार से नौ, महासमुंद से छह, गरियाबंद से छह, बिलासपुर से नौ, रायगढ़ से 35, कोरबा से 12, जांजगीर चांपा से 27, मुंगेली से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से पांच, कोरिया से आठ, सूरजपुर से 12, जशपुर से 16, बस्तर से 29, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से आठ, सुकमा से 24, कांकेर से 16, नारायणपुर से 10 और बीजापुर से 18 मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,00,169 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,83,200 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3469 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,500 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,545 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3136 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव शोभना

शोभना