ठाणे में कोविड-19 के 3,218 नए मामले, आठ लोगों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 3,218 नए मामले, आठ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 27, 2021 / 04:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

ठाणे, 27 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,218 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,02,559 हो गए हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए।

आठ मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे जिले में मृतकों की संख्या 6,424 पर पहुंच गई है।

अभी तक 2,72,362 मरीज इस बीमारी से उबरे चुके हैं जिससे संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 90.01 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब भी 23,773 लोग कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 48,608 हो गए हैं जबकि 1,217 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

भाषा गोला शोभना

शोभना