ठाणे में कोविड-19 के 3,384 नए मामले, 60 लोगों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 3,384 नए मामले, 60 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 30, 2021 / 05:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

ठाणे, 30 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस के एक दिन में 3,384 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,64,135 हो गई।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को दर्ज किए गए।

उन्होंने बताया कि महामारी से 60 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7,536 हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत है।

स्थानीय प्रशासन ने स्वस्थ होने वाले और उपचाराधीन मरीजों के बारे में जानकारी मुहैया नहीं कराई है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 84,355 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 1,546 है।

भाषा गोला पवनेश

पवनेश