देवास। बुधवार को शहर में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने 509 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। राहत की बात रही कि 96 सैंपल निगेटिव मिले।
पढ़ें- देवास में नहीं थम रहा कोरोना, अब तक 9 लोगों ने गंवाई जान, देखें जिल…
सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि बुधवार को 96 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली। पैथालॉजी लैब द्वारा कोई सैंपल रिजेक्ट नहीं किया गया। 92 सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट मिली है।
पढ़ें- जनता कर्फ्यू के दौरान पिकनिक मनाने गए थे 5 दोस्त, तालाब में डूबकर द…
जयश्री नगर में 23 वर्षीय, सदाशिवनगर मोतीबंगला में 23 वर्षीय और अलकापुरी में 50 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले है, जबकि राधागंज की एक 30 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव है।
पढ़ें- कांग्रेस नेता की कोरोना से मौत, इधर बैंक नोट प्रेस में मिले 14 नए मरीज, सभी क…
देवास जिले से अब तक 14794 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 13496 की रिपोर्ट मिल चुकी है। 1298 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। कुल 287 पॉजिटिव में से 221 की मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो गई। 10 मरीजों की मौत हुई है तो 56 का उपचार किया जा रहा है।