आयकर विभाग को बड़ी सफलता, 4 हजार करोड़ के हवाला रैकेट का खुलासा

Ads

आयकर विभाग को बड़ी सफलता, 4 हजार करोड़ के हवाला रैकेट का खुलासा

  •  
  • Publish Date - April 6, 2019 / 09:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

जबलपुर। जबलपुर और महाकौशल अंचल में लगातार हवाला कारोबार की जांच कर रहे आयकर विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने जबलपुर में करीब 4 हज़ार करोड़ रुपयों के हवाला रैकेट को पकड़ लिया है। हवाला रैकेट का संचालन जबलपुर का एक बिजनेस कंस्लटेंट खूबचंद लालवानी कर रहा था।

पढ़ें- सीएम बघेल का प्रधानमंत्री मोदी को चैलेंज, कहा- 60 महीने बनाम 60 दिन पर बहस की चुनौती स्वीकार करें

आयकर विभाग ने खूबचंद लालवानी के शांतिनगर स्थित घर में छापामार कार्यवाई कर 67 लाख रुपए कैश और हवाला कारोबार से जुड़ा करोड़ों का हिसाब-किताब भी बरामद किया है। हांलांकि हवाला कारोबारी खूबचंद लालवानी की तलाश जारी है लेकिन उसके घर से मिले दस्तावेजों से करीब 4 हज़ार करोड़ रुपयों के हवाला रैकेट का खुलासा हो रहा है।

पढ़ें- कैंसर पीड़ित बच्चे को देखकर भावुक हुए सलमान, परिवार से इलाज का दिया…

बताया जा रहा है कि खूबचंद लालवानी एक लाख रुपयों के हवाला ट्रांजेक्शन के बदले 300 रुपयों का कमीशन लेता था। इतने कम कमीशन के बाद भी खूबचंद लालवानी ने बीते 6 सालों में ही हवाला कमीशन से 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई की जिसके सबूत भी आयकर विभाग को लालवानी के लैपटॉप और रजिस्टर से पूरा रिकॉर्ड बरामद हुआ है।