ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 417 नए मामले आए सामने, 13 और लोगों की मौत

Ads

ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 417 नए मामले आए सामने, 13 और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 19, 2021 / 04:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

ठाणे, 19 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 417 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,27,400 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 13 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 10,462 हो गई।

उन्होंने बताया कि ठाणे में संक्रमण से मृत्युदर 1.98 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में अब तक 1,14,584 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 2,464 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा सिम्मी रंजन

रंजन