महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 423 नए मामले, सात और लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 423 नए मामले, सात और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 12, 2021 / 03:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 12 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 423 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,37,781 हो गए।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि सात और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,843 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,18,259 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,635 है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी