ठाणे में कोविड-19 के 4,350 नए मामले, 18 की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 4,350 नए मामले, 18 की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 4,350 नए मामले, 18 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: April 2, 2021 4:39 am IST

ठाणे, दो अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 4,350 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,23,661 हो गयी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों की पुष्टि बृहस्पतिवार को हुई।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 18 मरीजों की मौत होने से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,510 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.99 प्रतिशत है।

अब तक 2,83,849 मरीज ठीक हो चुके हैं और संक्रमण से ठीक होने की दर 87.69 प्रतिशत बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि जिले में 33,302 मरीजों का उपचार चल रहा है।

पाड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50,522 हो गयी है जबकि मृतक संख्या 1,228 है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में