छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा जारी आज एक पत्र से ये जानकारी मिली है कि 20 साल की नौकरी कर चुके 47 इंस्पेक्टरों को राज्य सरकार ने आज प्रमोशन देते हुए डीएसपी बना दिया है।
ये भी पढ़े – बिलासपुर रेंज के 98 थानों में फेसबुक से कर सकेंगे शिकायत दर्ज
आपको बता दें कि जिन इंस्पेक्टरों को प्रमोशन दिया गया है वो रिटायरमेंट के करीब है और उन्हें वन टाइम प्रमोशन देने के सम्बन्ध में 17 जनवरी को विभागीय प्रमोशन कमेटी की बैठक हुई थी.उस समय से पुलिस विभाग में कई अटकले चल रही थी।
इस प्रमोशन के बाद एक चीज तय है की इन्हे रिटायरमेंट तक अब कोई पदोनन्नति नहीं होगी। ये डीएसपी से ही रिटायर हो जाएंगे।
वेब टीम IBC24