मुजफ्फरनगर (उप्र), 12 अक्टूबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब 580 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मुजफ्फरनगर की जिला अधिकारी सेल्वाकुमारी जे ने बताया कि 2,092 नमूनों में से 49 में संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारी ने बताया कि जिले में 30 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए जिसके बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 4,660 हो गई।
भाषा स्नेहा माधव
माधव