CM Yogi Adityanath News|| Image ANI News File
CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार को राज्य की पिछली सरकारों के “पाप के गड्ढों” को भरने और “भ्रष्टाचार के कूड़े” को साफ करने में समय लगा। सीएम योगी ने नगर निगमों के महापौरों के अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने के मौके पर 413 करोड़ रुपये की 342 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सीएम योगी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने पहली बार प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर चुने, जिसकी बदौलत इन निकायों ने विकास और स्वच्छता के नये प्रतिमान स्थापित किए। (CM Yogi Adityanath News) उन्होंने कहा, “हमें पिछली सरकारों के ‘पाप के गड्ढे’ भरने और ‘भ्रष्टाचार का कूड़ा’ साफ करने में समय लगा। विकास पर खर्च होने वाला पैसा जनता का है। हम केवल उसका उचित नियोजन कर रहे हैं।”
CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री ने सभी 17 नगर निगमों के महापौर, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों के चेयरमैन तथा लगभग 14,000 पार्षदों को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने पर शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने कहा, “स्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ को देश में तीसरा स्थान मिला है। हमें शहर को पहले स्थान पर लाना है। (CM Yogi Adityanath News) यह सिर्फ महापौर, पार्षद या सफाई कर्मचारी की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। घर का कूड़ा कूड़ेदान में डालें, गीला-सूखा कूड़ा अलग करें और एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।” उन्होंने कहा, “जहां 30 वर्षों तक कूड़ा फेंका जाता था, वहां अब राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनाया गया है। वहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर, मेट्रो और सभी जन-सुविधाएं उपलब्ध हैं।”
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले सपा सरकार में गरीबों के लिए मकान स्वीकृत नहीं होते थे। उन्होंने कहा, “हमने जाति, क्षेत्र, मत-मजहब देखे बिना गरीब, युवा, महिला और किसान को केंद्र में रखकर काम किया। शहरी-ग्रामीण क्षेत्र में 65 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिए। सपा सरकार में योजनाओं का लाभ चुनिंदा परिवारों को मिलता था, (CM Yogi Adityanath News) जबकि ‘डबल इंजन’ सरकार ने 25 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार माना।” वैश्विक ऊर्जा संकट पर सीएम योगी ने कहा, “अमेरिका-ईरान तनाव से आपूर्ति शृंखला बाधित हुई है। तेल की कीमतें दुनिया भर में बढ़ी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में महंगाई को नियंत्रित रखा गया है।” विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “संकट के समय देश के साथ खड़े होने के बजाय देश को कटघरे में खड़ा करना अस्वस्थ मानसिकता का प्रतीक है।” कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने योगी का स्वागत किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।
इन्हे भी पढ़ें:-