महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,535 नए मामले , 154 रोगियों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,535 नए मामले , 154 रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 19, 2020 / 04:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

मुंबई, 19 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,535 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 17,63,055 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के चलते 154 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 46,356 हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में संक्रमण से मुक्त होने के बाद आज 5,860 लोगों को छुट्टी दे गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 16,35,971 हो गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब भी 79,738 रोगियों का इलाज चल रहा है।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा