महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,753 नए मामले सामने आए, 50 रोगियों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,753 नए मामले सामने आए, 50 रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 22, 2020 / 02:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

मुंबई, 22 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,753 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,80,208 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बयान में कहा कि 50 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 46,623 हो गई है।

बयान में कहा गया है कि रविवार को कुल 4,060 लोगों को छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की कुल संख्या 16,51,064 हो गई है। अब तक 1,02,13,026 लोगों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में अब भी 81,512 लोग वायरस से संक्रमित हैं।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप