चंगोराभाठा, अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर के साथ इन 5 इलाकों को बनाया गया कंटेनमेंट जोन.. कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Ads

चंगोराभाठा, अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर के साथ इन 5 इलाकों को बनाया गया कंटेनमेंट जोन.. कलेक्टर ने जारी किए आदेश

  •  
  • Publish Date - March 25, 2021 / 10:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

रायपुर। राजधानी रायपुर के 5 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कोरोना के ज्यादा मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने फैसला लिया है।जिन 5 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, उनमें रायपुर के हीरापुर स्थित अविनाश प्राइड, अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर, चंगोराभाठा, कबीर नगर शामिल है।

पढ़ें- बाघिन सुंदरी कैद से आजाद, आजादी का पहला कदम और तसल्ली भरी अंगड़ाई.. देखें वीडियो

हीरापुर के अविनाश प्राइड में 50 से ज्यादा केस मिले हैं, जबकि 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अविनाश प्राइड को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है, बाकी इलाकों को भी कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।

पढ़ें- सीएम शिवराज झूठ ना बोलें तो उन्हें खाना नहीं पचता : पीसीसी चीफ, पूर…

बता दें छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी हैं। कोरोना के मद्देनजर रखते हुए आज रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने अफसरों की बड़ी बैठक ली। बैठक में कोरोना के मद्देनजर बेहद ही अहम फैसले लिए गए हैं। कलेक्टर ने जानकारी दी है कि शादी समारोह, दशगात्र में 50 लोगों से ज्यादा की शामिल होने की मनाही है। 

पढ़ें- करोड़पति रोजगार सहायक, लोकायुक्त की कार्रवाई में करोड़ों की संपति क…