Uttarakhand Govt Appointment Latest News || Image- UKDPR FILE
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को समयबद्ध तरीके से सरकारी नौकरी देने के निर्देश दिए। (Uttarakhand Govt Appointment Latest News) उन्होंने कहा कि नियुक्ति पाने वाले अधिकतर खिलाड़ियों को खेल विभाग में ही जिम्मेदारी दी जाए, ताकि उनके अनुभव का बेहतर उपयोग हो सके।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की नई खेल नीति को केंद्र सरकार की राष्ट्रीय खेल नीति-2025 के अनुरूप तैयार किया जाए। उन्होंने हल्द्वानी के गोलापार स्थित उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय में अगले महीने से शैक्षणिक सत्र शुरू करने, प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने और कोच व अन्य कर्मचारियों की भर्ती में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
सीएम धामी ने ‘वन ब्लॉक, वन मिनी स्टेडियम’ योजना की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। (Uttarakhand Govt Appointment Latest News) अधिकारियों ने बताया कि अब तक 48 मिनी स्टेडियम बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 10 अन्य स्टेडियमों का निर्माण कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां अभी से शुरू की जाएं। उन्होंने विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान तेज करने और खेल संघों के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन स्पोर्ट’ (ODOS) योजना के तहत प्रत्येक जिले में चयनित खेल के लिए बेहतर कोचिंग और प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि लोहाघाट में देश के पहले आवासीय महिला खेल महाविद्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है और वहां प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा गोलापार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में ऑडिटोरियम, केंद्रीय पुस्तकालय, स्वास्थ्य केंद्र, शोध केंद्र, शूटिंग रेंज, बैडमिंटन हॉल, फुटबॉल व हॉकी मैदान तथा आठ लेन की एथलेटिक्स ट्रैक सहित 39 प्रमुख परियोजनाओं पर काम जारी है। (Uttarakhand Govt Appointment Latest News) अधिकारियों ने यह भी बताया कि आउट ऑफ टर्न नियुक्ति नीति के तहत अब तक 29 पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।
बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया
‘टीबी मुक्त बिहार’ के तहत 14 अगस्त तक एक करोड़ लोगों की जांच पूरी करें : मुख्य सचिव
शक्तिशाली माइक्रोफोन से रिकॉर्ड से बाहर की बातें भी हो सकती हैं ‘रिकॉर्ड’: केरल विधानसभा अध्यक्ष
गोवा में मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, महिला मुक्त कराई गई
दिल्ली के रोहिणी में 54 एकड़ से अधिक भूमि पर मनोरंजन पार्क बनाने की डीडीए की योजना