प्रदेश भाजपा को PM केयर्स फंड के लिए 50 करोड़ का टॉस्क, अब तक आधी रकम जुटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

प्रदेश भाजपा को PM केयर्स फंड के लिए 50 करोड़ का टॉस्क, अब तक आधी रकम जुटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

प्रदेश भाजपा को PM केयर्स फंड के लिए 50 करोड़ का टॉस्क, अब तक आधी रकम जुटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: May 15, 2020 1:03 pm IST

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश भाजपा को PM केयर्स फंड के लिए 50 करोड़ फंड इकट्ठा करने का टॉस्क दिया है। 50 लाख सदस्य होने का दावा करने वाली प्रदेश भाजपा ले दे कर 25 करोड़ ही इकट्ठा कर पाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा तय कार्यक्रमों के अनुसाए भाजपा के हर कार्यकर्ताओं को 100 रुपए और बड़े नेताओं को 50 लोगों से 100—100 रुपए सहयोग लेने को कहा गया था ।

ये भी पढ़ें: दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार हुई टक्कर, पिता की आंखों के सामने थम गई बेटे की सांसें, दो की मौत

इसको लेकर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और बड़े नेता लगभग हर दिन वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिए कार्यकर्ताओ से बात कर रहे हैं । भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों का दावा है कि 50 करोड़ का फंड कार्यकर्ता ही इकट्ठा कर लेंगे । वही कांग्रेसी इस पर चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि भाजपा दावा करती है कि प्रदेश में उनके 50 लाख कार्यकर्ता हैं । ऐसे में केवल हर कार्यकर्ता ही 100 – 100 रुपए पीएम केयर फंड में देते तो उनका लक्ष्य पूरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: भोपाल से राहत की खबर, 31 मरीज हुए स्वस्थ, सागर में 2 नए मरीज तो राय…

वहीं जिस तरह से इस संकट की घड़ी में प्रदेश भाजपा की ओर से पीएम केयर फंड में अब तक केवल 25 करोड़ रुपए ही पहुंचा है उससे भाजपा के दावे की पोल खुलती है, साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री सहायता कोष में भी सहयोग करने की अपील की है ।

ये भी पढ़ें: बेमेतरा में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, कहा-…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com