इंदौर में 57 तो खरगोन में 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस और मिले, जिले में 4 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

Ads

इंदौर में 57 तो खरगोन में 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस और मिले, जिले में 4 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

  •  
  • Publish Date - June 13, 2020 / 04:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जिला इंदौर में नए मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। जिले में 57 नए मामले और मिले हैं। इंदौर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4023 पहुंच गई है। वहीं 2 लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। अब तक इंदौर में 166 लोगों की मौत हुई है। 

पढ़ें- मौसम विभाग ने जताया अनुमान, प्रदेश में 1 दिन पहले पहुंच सकता है मानसून

बता दें मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। शुक्रवार को प्रदेशभर में 202 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हजार 445 हो गई। वहीं अ​ब तक 7 हजार 201 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Read More News: प्रदेश में बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, पेट्रोल पर 4.5 तो डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर हुआ अतिरिक्त…

खरगोन में 2 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक और एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 214 पहुंचा है। अब तक 157 लोग हो चुके है स्वस्थ्य।

पढ़ें- महिलाकर्मी नहीं बेचेंगी शराब, विपक्ष की आपत्ति के बाद बैकफुट पर सरकार

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 202 मरीज मिले। वहीं राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 159 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 440 लोगों की मौत हो चुकी है।