ठाणे में कोविड-19 के 607 नए मामले आये, चार और लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 607 नए मामले आये, चार और लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 607 नए मामले आये, चार और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: March 3, 2021 5:26 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), तीन मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 607 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,66,092 हो गयी है। एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि नए मामलों की पुष्टि मंगलवार को हुई।

अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,280 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि जिले में मृत्यु दर 2.36 प्रतिशत है।

ठाणे में संक्रमण से अब तक 2,53,572 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और ठीक होने की दर 95.29 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में 6,240 मरीजों का उपचार चल रहा है।

पास के पालघर जिले से अन्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 46,059 हो गयी है और मरने वालों की संख्या 1,205 है।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में