ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 611 नए मामले, सात की मौत

ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 611 नए मामले, सात की मौत

ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 611 नए मामले, सात की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: February 27, 2021 5:52 am IST

ठाणे, 27 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 611 और मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 2,63,625 पहुंच गए हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए हैं।

उन्होंने बताया सात और संक्रमितों की जान जाने के बाद, जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6236 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से मृत्यु दर 2.38 प्रतिशत है।

जिले में अब तक 2,51,722 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि 5,640 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में, कोविड-19 के मामले बढ़कर 45,885 हो गए हैं जबकि 1,205 संक्रमितों की मौत हुई है।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में