आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 6,617 नए मामले, 57 लोगों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 6,617 नए मामले, 57 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 16, 2021 / 03:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

अमरावती, 16 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,617 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद बुधवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,29,751 हो गई।

ताजा बुलेटिन में बताया गया कि 10,228 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 17,43,176 हो गई। वहीं 57 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12,109 हो गई। राज्य में 71,466 मरीजों का उपचार चल रहा है।

भाषा स्नेहा उमा

उमा