ठाणे में कोरोना संक्रमण के 689 नये मामले सामने आये, छह संक्रमितों की मौत

ठाणे में कोरोना संक्रमण के 689 नये मामले सामने आये, छह संक्रमितों की मौत

ठाणे में कोरोना संक्रमण के 689 नये मामले सामने आये, छह संक्रमितों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: March 6, 2021 4:35 am IST

ठाणे, छह मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 689 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,68,319 हो गयी है । एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नये मामले शुक्रवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण के कारण छह और मरीजों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की संख्या बढ़ कर 6296 हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि जिले में फिलहाल 7,003 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

भाषा रंजन रंजन अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में