पटाखा बनाने के लिये रखी गई 700 किग्रा सामग्री जब्त, पांच गिरफ्तार

Ads

पटाखा बनाने के लिये रखी गई 700 किग्रा सामग्री जब्त, पांच गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 13, 2020 / 04:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

मथुरा, 13 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने मगोर्रा कस्बे में छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में तैयार आतिशबाजी और कच्चे माल का जखीरा पकड़ा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बिना लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री रखने के आरोपी पांच लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मगोर्रा थाना प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा के निर्देश पर उपनिरीक्षक रोहित मलिक ने लोहिया वाली बगीची के समीप से आतिशबाजी का भारी जखीरा पकड़ा है.

उन्होंने बताया कि इस मामले में शिव कुमार, बंटी अग्रवाल, भोला , जौली अग्रवाल व राज उर्फ लाडी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए पटाखों व आतिशबाजी की मात्रा कुल 700 किलोग्राम है। भाषा सं. प्रशांतप्रशांत