प्रदेश में ‘मिलावट से मुक्ति अभियान’ शुरू, जांच के लिए 9 चलित खाद्य प्रयोगशालाएं रवाना, सीएम ने कहा अब मिलावटखोरों की खैर नहीं

प्रदेश में 'मिलावट से मुक्ति अभियान' शुरू, जांच के लिए 9 चलित खाद्य प्रयोगशालाएं रवाना, सीएम ने कहा अब मिलावटखोरों की खैर नहीं

प्रदेश में ‘मिलावट से मुक्ति अभियान’ शुरू, जांच के लिए 9 चलित खाद्य प्रयोगशालाएं रवाना, सीएम ने कहा अब मिलावटखोरों की खैर नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: November 11, 2020 11:08 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से ‘मिलावट से मुक्ति अभियान’ शुरू किया गया है, इस अभियान का शुभारंभ CM शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने किया है। इस अभियान के तहत 9 चलित खाद्य प्रयोगशालाएं रवाना की गई है। जो जगह जगह मिलावट की जांच करेगी।

ये भी पढ़ें: उमा भारती बोलीं- मोदी का नाम लेने से मिल जाते हैं वोट, बिहार चुनाव से हुआ स्पष्ट, मध्यप्रदेश में …

सीएम ने खुद इन प्रयोगशालाओं में खाद्य पदार्थों की टेस्टिंग की प्रक्रिया देखी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि आज से मिलावट से मुक्ति अभियान की शुरुआत सरकार कर रही है, आम लोगों के खाद्य सामग्री में स्वार्थी लोग कई तरह की मिलावट करते हैं, यह मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस को डुबाने का काम कर बड़ी देश सेवा कर रहे हैं दिग्विजय सिंह…

सीएम ने कहा कि मिलावट करने वालों की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की जाएगी।  मिलावटखोरों को छोड़ेंगे नहीं, इस अभियान में जनता को सहयोग करना है और मिलावट करने वालों की जानकारी देना है ।

ये भी पढ़ें: BJP कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित होंगे प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम, प्र…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com