90 हजार शिक्षाकर्मी को अब तक नवम्बर माह का वेतन नहीं

Ads

90 हजार शिक्षाकर्मी को अब तक नवम्बर माह का वेतन नहीं

  •  
  • Publish Date - December 30, 2017 / 02:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

छत्तीसगढ़ में एक तरफ बड़े अधिकारियो की पदोनति और इंक्रीमेंट बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के  शिक्षाकर्मी  गरीबी में दिन गुजार रहे हैं. माध्यमिक शिक्षा मिशन के तहत आने वाले शिक्षाकर्मियों को सरकार ने नवंबर महीने का वेतन जारी कर दिया. लेकिन सर्व शिक्षा अभियान के तहत आने वाले प्रदेश के करीब 90 हजार शिक्षाकर्मियों को अब तक नवंबर महीने का वेतन नहीं मिला है। शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने बताया कि आबंटन जारी करने की मांग प्रमुख सचिव शिक्षा विकासशील , डायरेक्टर मयंक बरबड़े  से मांग करने के बाद भी आज तक वेतन आबंटन  नहीं आया है।

 ये भी पढ़े –देवव्रत सिंह पर बोले पूनिया,जो चला गया उसे मनाया नहीं जायेगा

संजय शर्मा के मुताबिक नए वर्ष में उत्साह व उमंग रहता है, सभी लोग नए वर्ष का स्वागत करते है, वही इस बार प्रदेश के 90 हजार प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षाकर्मी 01 जनवरी 2018 को स्कूल तो जाएंगे पर उनके मन में वेतन नही मिलने का मलाल जरूर रहेगा।