कभी राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाले 92 साल की बल्दीबाई ने कोरोना से जीती जंग, स्वस्थ होकर लौटी घर, CM भूपेश बघेल का जताया आभार

कभी राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाले 92 साल की बल्दीबाई ने कोरोना से जीती जंग, स्वस्थ होकर लौटी घर, CM भूपेश बघेल का जताया आभार

कभी राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाले 92 साल की बल्दीबाई ने कोरोना से जीती जंग, स्वस्थ होकर लौटी घर, CM भूपेश बघेल का जताया आभार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 5, 2021 5:14 pm IST

गरियाबंद। कभी राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाली बल्दी बाई स्वस्थ होकर लौट आयी हैं, बीते दिनों बल्दी बाई कोविड-19 से पीड़ित होकर मेकाहारा रायपुर में भर्ती थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलाधीश निलेश क्षिरसागर को बल्दी बाई के स्वास्थ्य को लेकर जिम्मेदारी दी थी। कुल्हाड़ी घाट मैनपुर और गरियाबंद में इलाज के बाद स्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के उपरांत उन्हें रायपुर मेकाहारा समुचित इलाज के लिए भेजा गया था। अब वे लगभग 10 दिनों के ईलाज के बाद अब पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस अपने घर कुल्हाड़ी घाट लौट आई हैं। 

read more: प्रदेश में आज फिर सबसे ज्यादा कोरबा में मिले कोरोना संक्रमित, 253 ने गंवाई जान, 15 हजार से अधिक न…

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने के कारण बल्दी बाई कांग्रेस के लिए एक यादगार, अविस्मरणीय महिला के रूप में जानी जाती हैं, बल्दी बाई के बीमार होने के बाद इसकी सूचना सोनिया गांधी तक जब पहुंची तो उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निर्देशित किया था कि बल्दी बाई के स्वास्थ्य पर विशेष निगाह रखी जाए और इसी के साथ मुख्यमंत्री लगातार बल्दी बाई के स्वास्थ को लेकर गरियाबंद के जिलाधीश निलेश क्षीरसागर को यह दायित्व दिया था कि वे बल्दी बाई के इलाज पर विशेष ध्यान दें। बल्दी बाई की विशेष चिकित्सा हेतु उन्हें लगातार आई.सी.यू. कक्ष में रखा गया था। 

read more: CM भूपेश बघेल 6 मई को कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के उपायों पर करेंगे…

आज इस संबंध में जिला के जिलाधीश नीलेश क्षीरसागर से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विशेष निर्देश था कि बल्दी बाई के स्वास्थ्य को लेकर वे समुचित ध्यान रखे, जिसके चलते वह प्रतिदिन बल्दी बाई के स्वास्थ्य की जानकारी रायपुर के डॉक्टरों से लेते रहते थे और अब बल्दी बाई पूर्ण स्वस्थ होकर कुल्हाड़ी घाट निकल गई, इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि जब 92 साल की बल्दी बाई कोविड-19 से विजय प्राप्त कर सकती है तो हम कम उम्र के इंसानों में भी इतनी ताकत है कि हम इस पर विजय आसानी से पा सकते हैं। जरूरत सतर्कता व नियमों का पालन करने की है । इनके स्वस्थ होने पर मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया और जिलाधीश नीलेश क्षीरसागर को धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com