अभिजीत डे कैट एग्जाम में 99. 58 प्रतिशत ला कर छत्तीसगढ़ को किये गौरान्वित

Ads

अभिजीत डे कैट एग्जाम में 99. 58 प्रतिशत ला कर छत्तीसगढ़ को किये गौरान्वित

  •  
  • Publish Date - January 8, 2018 / 03:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

भारतीय प्रबंध संस्थान ने आज  कैट-2017 का रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट में 20 अभ्यर्थियों ने संयुक्त रूप से 100 परसेंटाइल हासिल किये हैं। इस साल टॉप-20 में दो लड़कियों और तीन नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के मेधावियों ने भी स्थान हासिल किया है.इसी के साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी गर्व की बात है कि यहाँ के युवा अभिजीत डे ने ऑल ऑवर इंडिया के इस कॉम्पिटिशन में 99. 58 परसेंट प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपनी बढ़त बनायीं है। आपको बता दें कि अभिजीत छत्तीसगढ़ में रूरल इलेक्टिफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के  सीनियर  एग्जीक्यूटिव आशीष डे के पुत्र हैं। 

ये भी पढ़े – पीएससी का रिजल्ट मेरे पापा को समर्पित है -अर्चना पांडेय

  अभिजीत से जब आई बी सी 24 ने बात की तो उन्होंने बताया की वे सेल्फ स्टडी और मॉक टेस्ट से ही पुरे एग्जाम की तैयारी किये है.उनका कहना है की जो भी मै मॉक टेस्ट देता था उसका एनलाइस जरूर करता था। और जो गलतिया होती थी उसे सुधारने की कोशिश करता था कि कही इसी कांसेप्ट का सवाल आ जाये तो मै गलती न कर बैठु। अभिजीत इसके पहले और भी एग्जाम क्लियर कर चुके थे लेकिन उनका उद्देश्य आईआईएम में ही जाना था इसलिए वे इस बार और अधिक कड़ी मेहनत किये हैं। अभिजीत का कहना है की युवाओ को कभी भी ये नहीं सोचना चाहिए की आप घर से बाहर जा कर ही पढ़ाई कर सकते हैं अगर आपमें लगन और मेहनत करने की छमता है तो आपको घर से बेहतर पाठ शाला कहीं नहीं मिलेगी। वे अपनी माँ और पापा को इस एग्जाम को क्लियर करवाने का श्रेय देते हैं वे बताते हैं की कई बार तो जब मैं रात में पढ़ाई करता रहता था तो मेरी माँ भी मेरे साथ जागती थी। और पूछने पर जवाब होता था नींद नहीं आ रही है इसलिए जाग रही हु.

ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ के 27 युवा बनेंगे एक दिन का कलेक्टर

आज जो रिजल्ट आया है उसे विद्यार्थी कैट 2017 की वेबसाइट  https://cdn.digialm.com//EForms/configuredHtml/756/52967/login.html पर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं। इस बार आईआईएम ने लखनऊमें अपना एग्जाम कंडक्ट किया था। रिजल्ट के आधार पर देश भर के आईआईएम अपनी कट ऑफ जारी करेंगे। इसके बाद राइटिंग एबिलिटी टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन के आधार पर वे दाखिला देंगे। यह प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होगी।