एसीबी का बाबू निकला भ्रष्ट, फर्जी बिल से लगाई दो लाख रुपए की चपत

एसीबी का बाबू निकला भ्रष्ट, फर्जी बिल से लगाई दो लाख रुपए की चपत

एसीबी का बाबू निकला भ्रष्ट, फर्जी बिल से लगाई दो लाख रुपए की चपत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: June 28, 2018 7:01 am IST

रायपुर। रायपुर के एंटी करप्शन ब्यूरो ने अपने ही एक बाबू के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी क्लर्क सुरेन्द्र बंसल पर फर्जी मेडिकल बिल लगाकर विभाग को दो लाख से ज्यादा रूपए की चपत लगाने का आरोप है।

ये भी पढ़ें- 30 जून को रिटायर होने वाले शिक्षाकर्मियों का दर्द, 1 जुलाई से संविलियन का नहीं मिलेगा लाभ

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। बाबू के खिलाफ एक विभागीय अधिकारी ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

दरअसल आरोपी सुरेन्द्र ने अपने और अपनी मां, पत्नी की गंभीर बीमारी का हवाला देकर साल 2014 में पांच लाख रूपए का मेडिकल बिल पास करा लिया था। इतना ही नहीं विभाग ने इसे आगे भी बढ़ा दिया।

ये भी पढ़ें- जम्मू जा रहे बीएसएफ के 10 जवान गायब, आर्मी के स्पेशल ट्रेन में थे सवार

उसके बाद आरोपी ने दोबारा 2017 में 2 लाख रूपए के मेडिकल बिल लगाए। एसीबी के लेखाधिकारी लक्ष्मी नारायण पेटल को जब शक हुआ तो उन्होंने बिलों की जांच कराई, जिसमें बिल फर्जी पाए गए। विभागीय जांच के बाद एसीबी ने एक शिकायत देकर सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया गया।

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 

 

 


लेखक के बारे में