मानहानि केस में मुकेश गुप्ता ने कोर्ट पहुंच दर्ज करवाया बयान

Ads

मानहानि केस में मुकेश गुप्ता ने कोर्ट पहुंच दर्ज करवाया बयान

  •  
  • Publish Date - May 24, 2018 / 11:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

रायपुर। एक मासिक पत्रिका के खिलाफ दायर किए गए मानहानि के मामले में ACB चीफ मुकेश गुप्ता ने आज कोर्ट में पहुंचकर अपना बयान दर्ज करवाया। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित सोनी के कोर्ट में पहुंचकर उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया। उन्होंने पत्रिका की संपादक विजया पाठक एवं 4 अन्य के खिलाफ मानहानि का मामला लगाया हुआ है

बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो और ईओडब्ल्यू के एडीजी मुकेश गुप्ता ने भोपाल की एक न्यूज मैग्जीन के खिलाफ मानहानि का दावा किया है। उनका आरोप है कि पत्रिका में भ्रामक खबर छाप कर उनकी छवि खराब की गई है।

वेब डेस्क, IBC24