कृषि कानून : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में प्रदर्शन करेगी एआईकेएस की नासिक ईकाई

Ads

कृषि कानून : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में प्रदर्शन करेगी एआईकेएस की नासिक ईकाई

  •  
  • Publish Date - January 22, 2021 / 12:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

मुंबई, 22 जनवरी (भाषा) ऑल इंडिया किसान सभा और कुछ अन्य संगठनों से जुड़े नासिक के किसान केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में रैली निकालेंगे।

एआईकेएस द्वारा जारी बयान के अनुसार, किसान 23 जनवरी से मार्च शुरू करेंगे और 25 जनवरी को आजाद मैदान में रैली करेंगे।

बयान के अनुसार, रैली के बाद किसान अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपेंगे।

भाषा अर्पणा उमा

उमा