अजय माकन ने साधा निशाना, कहा- छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था बेहाल, 2 साल में बंद हो गए 2 हजार से ज्यादा स्कूल

अजय माकन ने साधा निशाना, कहा- छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था बेहाल, 2 साल में बंद हो गए 2 हजार से ज्यादा स्कूल

अजय माकन ने साधा निशाना, कहा- छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था बेहाल, 2 साल में बंद हो गए 2 हजार से ज्यादा स्कूल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: November 11, 2018 11:11 am IST

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय माकन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था बेहाल है। केंद्र और राज्य दोनों की भूमिका बेहद खराब रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले से 11 हजार बच्चियां स्कूल छोड़कर चली गईं, इससे और क्या दुर्भाग्य हो सकता है।

माकन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे हैं। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मैं शिक्षा की व्यवस्था पर बात रखने आया हूं। सरकार की उदासीनता पर बात रखूंगा, हमारा देश अदभुत स्थिति में है। हमारी जनसंख्या बढ़ रही है, हमारी सबसे ज्यादा पॉपुलेशन युवा है।

यह भी पढ़ें : आरएसएस से जुड़ी बात को वचन पत्र में शामिल करने पर बीजेपी ने किया कांग्रेस पर हमला, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया पलटवार 

उन्होंने कहा कि हमारे युवा शक्ति शिक्षित न हो तो, सरकार की जवाबदारी है कि वो बेहतर शिक्षा दे सके। छत्तीसगढ़ में 54 हजार शिक्षाकर्मियों के पद रिक्त हैं। 2300 प्रधानाचार्य की पोस्ट रिक्त हैं। 22000 हेडमास्टर के पद खाली हैं। 2014 से 2016 के बीच दो हजार से ज्यादा स्कूल बंद हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि और कहीं भी सरकारी स्कूल इतनी तेजी से बंद नही हुए हैं।


लेखक के बारे में