रेलवे पटरी पर मिला पूर्व मंत्री के भतीजे का शव : पुलिस

Ads

रेलवे पटरी पर मिला पूर्व मंत्री के भतीजे का शव : पुलिस

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 05:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

अमेठी ( उप्र), 12 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति का शव शुक्रवार को अमेठी में खरौना गांव के पास रेल पटरी से बरामद किया गया।

पढ़ें- भीमा मंडावी हत्याकांड केस, NIA ने जारी की 22 नक्सलि…

अमेठी के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि परिजनों के मुताबिक शुभम (20) 11 फरवरी की शाम को घर से निकला था और शुक्रवार सुबह उसका शव अमेठी के खरौना के पास रेल पटरी पर मिला।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) शव का पोस्टमार्टम एवं अन्य विधिक कार्रवाई करा रही है । उन्होंने बताया कि शव से सिर कटा हुआ था और पास ही पड़ा था।

पढ़ें- दुल्हन का फोटो शूट कर रहे कैमरामैन को दूल्हे ने मार…

गौरतलब है कि शुभम पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का भतीजा है। गायत्री प्रसाद प्रजापति कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद है।

ताजा खबर