अस्थि कलश कार्यक्रम में ठहाके लगाने वाले मंत्री अजय चंद्राकर को शाह की फटकार,संयमित रहने की हिदायत

अस्थि कलश कार्यक्रम में ठहाके लगाने वाले मंत्री अजय चंद्राकर को शाह की फटकार,संयमित रहने की हिदायत

अस्थि कलश कार्यक्रम में ठहाके लगाने वाले मंत्री अजय चंद्राकर को शाह की फटकार,संयमित रहने की हिदायत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: September 5, 2018 12:54 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर का विवादों से पुराना नाता है। पिछले दिनों वे अटल के अस्थिकलश श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ठहाके लगाने के कारण सुर्खियों में आए थे। इस मामले में उन्हें डोंगरगढ़ में विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नाराजगी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि जब वे मंच पर अमित शाह के सामने पहुंचे तो उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि उन्हें संयम रखना चाहिए। 

ये भी पढ़ें-अमित शाह ने बीजेपी को बताया अंगद का पांव, राहुल से मांगा चार पीढ़ी का हिसाब

 

उल्लेखनीय है कि शोक सभा मंत्रियों के हंसी-ठिठोली से पार्टी की जमकर किरकिरी हुई है। इस कार्यक्रम में अजय चंद्राकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ ठहाके लगाते नजर आए थे। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी कहा था कि धोखे में नेताओं से ऐसी गलती हो जाती है। सभी को सचेत करेंगे ताकि फिर ऐसा न हो। इसके बाद बुधवार को अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे थे। डोंगरगढ़ में पार्टी अध्यक्ष ने अजय चंद्राकर को सख्त अंदाज में कहा कि उनके हंसी ठिठाली से पार्टी की फजीहत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत देते हुए अमित शाह ने उन्हें संयमित रहने की सलाह दी।

 

ये भी पढ़ें-स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा में 4 और दीपावली में 7 दिनों की छुट्टियां, देखिए आदेश

 

इसके पहले भी अजय चंद्राकर को अमित शाह की नाराजगी झेलनी पड़ी थी, जब वे रायपुर में स्थित भाजपा मुख्यालय में लाइब्रेरी के उद्घाटन के अवसर पर यहां आए थे। इस दौरान अजय चंद्राकर, अमित शाह से किताब पढ़ते हुए फोटो खिचवानें को बोल रहे थे, जिस पर अमित शाह ने अजय चंद्राकर को फटकार लगाते हुए कहा कि मंत्री जी ज्यादा एक्साइट ना होइए, मैं कई फोटो खिंचवा चुका हूं। इसी दौरान दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान भी अजय चंद्राकर बार-बार कैमरे के सामने आ रहे थे, जिस पर अमित शाह ने उन्हें टोका था।

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में