आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,768 नए मामले सामने आए, 98 और रोगियों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,768 नए मामले सामने आए, 98 और रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 2, 2021 / 01:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

अमरावती, दो जून (भाषा) आंध्र प्रदेश में बुधवार सुबह नौ बजे से पिछले 24 घंटे के दौरान 12,768 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए, 15,612 संक्रमण से उबरे और 98 रोगियों की मौत हो गई।

ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या कम होकर 1,43,795 पर आ गई है।

बुलेटिन के अनुसार महामारी फैलने के बाद से अब तक राज्य में कुल 17,17,156 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। 15,62,229 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 11,132 की मौत हो चुकी है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश