कर्ज से परेशान एक और किसान ने दी जान
कर्ज से परेशान एक और किसान ने दी जान
कर्ज से परेशान एक और किसान ने मौत को गले लगा लिया है..घटना करारिया थाने के सायर बामोरा गांव की है….जहां रहने वाले दस बीघा के किसान जीवनसिंह मीना ने रविवार की रात एक बजे अपने ही खेत मे लगे आम के पेड़ पर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली…मृतक के परिजन के मुताबिक उस पर बैंक का बहुत कर्ज था और वह तौजी से अपनी खेती कर रहा था यानी फसल के लिए पैसे नही थे…इधर प्रशासन इस मौत को पारिवारिक कारणों से होना बता रहे है..जिसको लेकर किसान के परिजन और ग्रामीणों की पुलिस के साथ जमकर बहस भी हुई..बता दें हाल ही में किसान की खुदकुशी का जिले में तीसरा मामला है ।

Facebook


