कोरोना के खिलाफ एक और हथियार! पहली एंटी कोविड दवा 2-DG लॉन्च, केंद्रीय स्वास्थ्य और रक्षा मंत्री ने जारी किए 10 हजार पैकेट

कोरोना के खिलाफ एक और हथियार! पहली एंटी कोविड दवा 2-DG लॉन्च, केंद्रीय स्वास्थ्य और रक्षा मंत्री ने जारी किए 10 हजार पैकेट

कोरोना के खिलाफ एक और हथियार! पहली एंटी कोविड दवा 2-DG लॉन्च, केंद्रीय स्वास्थ्य और रक्षा मंत्री ने जारी किए 10 हजार पैकेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: May 17, 2021 5:28 am IST

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के खिलाफ भारत की जंग में आज रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की ओर से विकसित कोरोना की दवा 2-डीजी की पहली खेप लॉन्च कर दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज सुबह 10.30 बजे इस दवा को लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के बाद अगले एक-दो दिनों में यह मरीजों को मिलने लग जाएगी। इस दवा के 10 हजार पैकेट आज जारी कर दिए गए हैं।

read more: लॉटरी का झांसा देकर महिला से 9 लाख 20 हजार रुपए की ठगी, केस दर्ज

रक्षा मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि कोविड-19 के मध्यम और गंभीर लक्षण वाले मरीजों पर इस दवा के आपातकालीन इस्तेमाल को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। आपको बता दें कि कोरोना के नए मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए DCGI ने इस दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। जिसके बाद आज DRDO के मुख्यालय में आज एक कार्यक्रम में दोनों केंद्रीय मंत्री इस दवा की पहली खेप को लॉन्च किया है। 

read more: 24 घंटे में और खतरनाक होगा ताऊते.. प्रदेश के कई इला…

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि कोविड-19 की चल रही दूसरी लहर की वजह से बड़ी संख्या में मरीजों को ऑक्सीजन और अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ रही है, यह दवा कोरोना के सामान्य से गंभीर मरीजों को दी जा सकती है। 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज दवा मरीजों को तेजी से ठीक होने में मदद करेगी और ऑक्सिजन पर निर्भरता को कम करेगी।

read more: अंबिकापुर में तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू, न…

कोरोना के खिलाफ जंग में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की नई दवा उम्‍मीद की किरण लेकर आई है। इस दवा का नाम 2-डीऑक्‍स‍ि-डी-ग्लूकोज (2-DG)है। डीआरडीओ की यह दवा ऐसे समय में आई है जब कोरोना की तीसरी लहर की बात हो रही है। वहीं, देशभर में ऑक्सिजन की क‍िल्‍‍‍‍लत बनी हुई है। दूसरी लहर से रेकॉर्ड मौतें हो रही हैं और स्वास्थ्य संसाधनों पर भारी दबाव है। अच्छी बात यह है कि 2-डीजी दवा पाउडर के रूप में पैकेट में आती है और इसे पानी में घोल कर पीना होता है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com