मुस्कान किरार ने बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान,सिल्वर जीतने पर 75 लाख रूपए सम्मान राशि देगी शिवराज सरकार
मुस्कान किरार ने बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान,सिल्वर जीतने पर 75 लाख रूपए सम्मान राशि देगी शिवराज सरकार
भोपाल। एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली तीरंदाज मुस्कान किरार को 75 लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की घोषणा की है। सीएम शिवराज सिंह ने मुस्कान किरार को बधाई देते हुए उन्हें प्रदेश के खेल जगत का गौरव बताया है।
Madhya Pradesh’s daughter and archery player Muskan Kirar, along with her team; Madhumati Kumari and Jyothi Surekha Vennam have made us incredibly proud by winning a silver at Archery Women’s Compound Team event in #AsianGames. Heartiest congratulations to the trio! pic.twitter.com/cAuBwiK8j0
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 28, 2018
पढ़ें- एशियन गेम्स में भारतीय पदकों का अर्द्धशतक, 800 मीटर दौड़ में गोल्ड और सिल्वर भारत के नाम
उन्होंने कहा कि मुस्कान किरार जैसे खिलाड़ियों के खेल कौशल से मध्यप्रदेश अब राष्ट्रीय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर भी अपनी पहचान बना पाने में सफल हो रहा है। बता दें कि मुस्कान किरार जबलपुर की रहने वाली है और राज्य तीरंदाज अकादमी की खिलाड़ी है।
पढ़ें- ओपी चौधरी के भाजपा का दामन थामते ही स्वागत में लगे बैनर-पोस्टर, मोदी-रमन के साथ तस्वीरों में चौधरी
तीरंदाज मुस्कान किरार जकार्ता में एशियन गेम्स में सिल्वर जीता है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को दक्षिण कोरिया से हार देखनी पड़ी और मुस्कान किरार और उनकी टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। एशियाई खेलों में मध्य प्रदेश के लिए यह पहला सिल्वर मेडल है। मुस्कान किरार मध्य प्रदेश के लिए पहली खुशखबरी लेकर आई है। जबलपुर की रहने वाली मुस्कान किरार की इस कामयाबी पर अब मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है और उनके लिए इनाम की घोषणा की है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


