ग्वालियर के अरमान कुरैशी को बेल्जियम और नीदरलैंड के दौरे के लिए घोषित 18 सदस्यीय हॉकी टीम में जगह मिली है हॉकी इंडिया ने टीम में छह नए युवा खिलाड़ी शामिल किए हैं. नौ अगस्त से शुरू होने वाले इस दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अरमान कुरैशी मुख्य राष्ट्रीय टीम में पदार्पण करेंगे. टीम की कमान मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है.
वहीं अरमान के नेशनल टीम में सिलेक्शन की खबर से घर में खुशी का महौल है. पूरे परिवार के लोग एक दूसरे का मिठाई खिलाकर स्वागत कर रहे है. अरमान अपनी हॉकी का लोहा हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में मनवा चुका है. और अब यूरोप टूर के लिए घोषित सीनियर टीम में जगह मिल गई. अरमान हॉकी में फॉरवर्ड प्लेयर है. अरमान कुरैशी के परिवार के लोगों से बात की हमारे संवाददाता नासिर गौरी ने.