खुद को गलती से गोली मारने के बाद सेना के जवान की हुई मौत, फैली सनसनी

Ads

खुद को गलती से गोली मारने के बाद सेना के जवान की हुई मौत, फैली सनसनी

  •  
  • Publish Date - October 7, 2020 / 07:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

गाजियाबाद, सात अक्टूबर (भाषा) गाजियाबाद में सेना के एक जवान ने बुधवार को एक देशी पिस्तौल की जांच करते वक्त कथित तौर पर खुद को गलती से गोली मार ली जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read More News: कोरबा: भाजपा नेता और हथकरघा विपणन संघ के पूर्व अध्यक्ष समेत 4 मरीजों की कोरोना से मौत, मिले 217 नए मरीज

उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुरादनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धींदर गांव में अंकित अपने ससुराल वालों के घर पर गोली लगने से घायल हो गये।

वह मेरठ के गेझा गाँव के मूल निवासी थे और अपनी पत्नी के चचेरे भाई के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए धींदर आए थे।

Read More News: कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा- कमलनाथ इस महाभारत के कृष्ण हैं.. जरूरत पड़ी तो चलाएंगे सुदर्शन चक्र

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज कुमार जादौन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अंकित जम्मू क्षेत्र में तैनात थे।