छविंद्र कर्मा ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, परिवार और कांग्रेस में खलबली
छविंद्र कर्मा ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, परिवार और कांग्रेस में खलबली
दंतेवाड़ा। कांग्रेस नेता छबिन्द्र कर्मा ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। करीब सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ छबिन्द्र की शनिवार को उनके निवास में एक बैठक हुई। लगभग तीन घंटे चली इस बैठक के बाद छबिन्द्र ने मीडिया को बयान दिया है कि वे निर्दलीय चुनाव लड़कर ही रहेंगे।
दरअसल इसके पीछे वजह कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने की कह रहे हैं। हालांकि अभी कांग्रेस से टिकट की घोषणा नही हुई है लेकिन छबिन्द्र ने इस आशंका से कि उन्हे कांग्रेस से टिकट नहीं मिल रहा, ये ऐलान कर दिया वे निर्दलीय ही सही पर चुनाव लडकर ही रहेंगे। इधर छबिन्द्र के इस बयान के बाद कर्मा परिवार और कांग्रेस में खलबली मच गयी है।
यह भी पढ़ें : रेरा ने जारी किया आदेश,बिल्डर्स को प्रोजेक्ट का अनुमोदित प्लान,ले-आऊट प्लान प्रदर्शित करना अनिवार्य
बता दें कि छबिन्द्र कर्मा मौजूदा विधायक देवती कर्मा के बेटे हैं और वे पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छबिन्द्र ने पूर्व में ही कांग्रेस से टिकट के लिये दावेदारी पेश की थी। जिस समय छबिन्द्र ने नामांकन दाखिल किया था, उस वक्त से ही कांग्रेस में खलबली सी मचने लगी थी। कर्मा परिवार और विधायक देवती कर्मा लगातार इस कोशिश में लगे रहे कि किसी तरह छबिन्द्र को मनाकर बैठा लिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और आज छबिन्द्र ने मीडिया को आज ये बयान दिया है कि वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी अखाड़े में दांव आजमाएंगे।
इधर चर्चा में छबिन्द्र ने कहा कि उनका सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस से है। वे अपनी मां के खिलाफ नहीं है बल्कि क्षेत्र की जनता के निर्णय के बाद उन्होंने ऐसा मन बनाया है। इधर इस फैसले से भाजपा को फायदा पहुंचने के सवाल पर उनका कहना है कि ऐसा नहीं होगा क्षेत्र की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से वाकिफ है लिहाजा जो भाजपा में विश्वास जताते थे वे अब मुझ पर विश्वास जताएंगे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


