कर्मा परिवार में सुलह, छविंद्र ने वापस लिया नामांकन
कर्मा परिवार में सुलह, छविंद्र ने वापस लिया नामांकन
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन वापसी के दिन बस्तर से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी देवती कर्मा के परिवार में सुलह हो गई है। उनके पुत्र छविंद्र कर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय के रुप में नामांकन दाखिल किया था।
बता दें कि छविंद्र के अपनी मां के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर जिलेभर में चर्चा चल रही थी। माना जा रहा था कि अगर वे निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। पहले छविंद्र ने कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें : बसपा के करटामी बुधराम ने मनीष कुंजाम पर लगाया धमकी देने का आरोप,बताया जान का खतरा
इसके बाद खबर आई थी कि वे समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन कार्यकर्ताओं की इच्छा का हवाला देते हुए छविंद्र ने निर्दलीय के रुप में ही नामांकन दाखिल कर दिया था। इसके बाद भी मान-मनौव्वल का सिलसिला जारी था, जो आज सफल हुआ। बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए लिए आज नामांकन वापसी का आखिरी दिन है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


