बीजेपी दफ्तर में विजय बघेल समर्थकों का हंगामा, मोतीलाल साहू का विरोध

Ads

बीजेपी दफ्तर में विजय बघेल समर्थकों का हंगामा, मोतीलाल साहू का विरोध

  •  
  • Publish Date - October 24, 2018 / 06:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

भिलाई। भिलाई बीजेपी दफ्तर में पाटन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में बीजेपी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में ऐसा हंगामा मचा कि अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओ को बाहर करने पार्टी के लिये वरिष्ठ नेताओं को पुलिस बल का सहारा लेना पड़ा, इस बैठक में खास बात यह है कि इस बैठक के लिये पैरामिलिट्री के जवान लगाए गए थे।

पढ़ें-18 सीटों के लिए अंतिम दिन 421 नामांकन दाखिल, 26 से दूसरे चरण की प्रक्रिया

100 पैरामिलिट्री के जवान पूरी बैठक खत्म होने तक वहां मौजूद रहे। दरअसल पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू आज पाटन के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे, तय कार्यक्रम के अनुसार तहसील साहू संघ के भवन में बैठक रखी गईl

पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पर्यावरण विभाग अलर्ट, लोगों से पर्यावरण स्वच्छ रखने की अपील

जैसे ही मोतीलाल साहू बैठक में पहुंचे लेकिन सैकड़ो कार्यकर्ता ने मोतीलाल साहू वापस जाओ के नारे लगाकर भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया । वहीं अपने ही कार्यकर्ताओ को बाहर करने भाजपा के वरिष्ठ नेताओ को पुलिस बल का सहारा लेना पड़ा। बता दें कि मोतीलाल साहू को बाहरी बताकर पाटन में कार्यकर्ता उनके विरोध में उतर आए हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24